पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़। जनपद के छाना पांडे गुरुड़ा में सल्फास की गोली का सेवन करने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुड़ा निवासी 50 वर्षीय बसंत पांडे ने शनिवार सुबह सल्फास की गोली का सेवन कर दिया। घटना के बाद उसका चचेरा भाई उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। बीते दिन शाम को इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। व्यक्ति के इस प्रकार के कदम उठाने का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...