अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- सल्ट। पुलिस व एसओजी की टीम ने सोमवार को कठपतिया तिराहा पर युवक को दस किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बाइक भी सीज कर दी है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कठपतिया तिराहा पर बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक सवार युवक के पास से 10.380 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तीस वर्षीय रवि धौलाखण्डी निवासी ग्राम खलटा भिकियासैंण बताया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक...