अल्मोड़ा, मार्च 19 -- सल्ट। चिमटाखाल के पास माल लेकर पहुंचा एक ट्रक गुरुवार को अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना में चालक और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक चूने से लदा यूपी नंबर का एक ट्रक गुरुवार को चांदपुर यूपी से मरचूला सल्ट की ओर जा रहा था। चिमटाखाल के पास चालक दानिश पुत्र मंजूर उम्र 36 साल निवासी नेहटोर बिजनौर यूपी ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते ट्रक 50 मीटर नीचे पलट गया। घटना को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...