सल्ट में गांजे के साथ यूपी का मजदूर गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अगस्त 14 -- अल्मोड़ा। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में यूपी के एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर सल्ट एसओ कश्मीर सिंह ने टीम के साथ जगह-जगह गश्त की। इस दौरान रगड़गाड़ तिराहे से दस मीटर दूरी पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश कुमार निवासी सदरुद्दीननगर नेहटोर, बिजनौर यूपी बताया। युवक के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर 6.595 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है। करीब दस साल से यहां रह रहा है। बताया कि वह जब भी घर जाता है गांवों से गांजा खरीदकर ले जाता है। जिसे वह अपने क्षेत्र में बेच दिया करता है। एसओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.