अल्मोड़ा, मई 30 -- मुकेश सक्टा अल्मोड़ा। सल्ट ब्लाक के चित्तौड़गढ़ के पास शुक्रवार देर रात डंपर खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:30 बजे डीसीआर में सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ के महरौली के पास एक डंपर खाई में गिर गया है। इस पर एसओ कश्मीर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। देखा की डंपर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। पुलिस टीम खाई में उतरी और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद एक व्यक्ति का शव निकाला जा सका। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त बासौली सल्ट निवासी 28 वर्षीय रमेश चंद्र रिखाड़ी के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि शव को देवायल अस्पताल भेजा गया था। जहां मृत्यु होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...