प्रयागराज, अगस्त 20 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल के समानांतर सलोरी से हेतापट्टी के बीच 3600 मीटर लंबाई का फोर लेन पुल प्रस्तावित है। इसके लिए 950 करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत हो चुका है तो अब इसके भूमि पूजन की तैयारियां की जा रही हैं। पुल का निर्माण राज्य सेतु निगम प्रयागराज की ओर से कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। पूजन 21 अगसत को सादियाबाद कछार (गंगा पथ के किनारे) शाम चार बजे किया जाएगा। जिसके लिए शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और फूलपुर के विधायक दीपक पटेल की ओर से पूरे शहर में बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...