प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। गंगा पर सलोरी-हेतापट्टी के बीच नए फोर लेन पुल के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को हो गई है। कार्यदायी संस्था एलएलसी स्पेयर एंड अनिल कंस्ट्रक्शन के तकनीकी विशेषज्ञों ने हेतापट्टी की ओर से मिट्टी का परीक्षण करना शुरू किया है। 3600 मीटर लंबाई के पुल का निर्माण कुल 62 पिलर पर किया जाएगा। इन्हीं पिलरों की बुनियाद को मिट्टी की संरचना कैसी है, उस पर किस तरह से पिलर का निर्माण कराया जाए कि पिलर मजबूत बने आदि का परीक्षण कम से कम छह महीने तक किया जाएगा।उप्र राज्य सेतु निगम प्रयागराज इकाई के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि मिट्टी के परीक्षण का कार्य कम से कम छह महीने तक चलेगा। जिसके आधार पर पुल के सभी पिलरों की डिजाइन तैयार की जाएगी। इस पुल की कुल लागत नौ अरब 52 करोड़ 93 लाख 28 हजार र...