गिरडीह, मई 29 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के कोरियाडीह (सलैया) गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी मामले में धनवार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को थाना लाकर पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण सभी को पीआर बांड पर छोड़ दिया है। वहीं मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इधर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। विदित हो कि कोरियाडीह (सलैया) निवासी सुखन साव पिता स्व. वकील साव ने धनवार थाना में आवेदन देकर घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 19 मई की रात पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने धनवार गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, पायल, अंगूठी, चैन, कांसा-पीतल के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान...