सलेमपुर से 14 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 3 -- काको, निज संवाददाता। पाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब बरामद की है। वहीं, अलग-अलग कार्रवाई में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सलेमपुर गांव में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान खेत में जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई 14 लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर, भेलावर ओपी पुलिस ने नशे की हालत में हंगामा कर रहे कालू दास को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को मेडिकल जांच कराक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.