देवरिया, अप्रैल 29 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर सलेमपुर व आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल की किल्लत से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। तेज लगन के बीच ईंधन की कमी से लोगों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई पेट्रोल पंप तेल के अभाव में बंद रहे। कुछ जगह भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी बुलानी पड़ी। हरैया से नवलपुर मार्ग स्थित सौरभ फ्यूल स्टेशन अहिरौली पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होने की सूचना पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दिन भर पंप पर भारी भीड़ लगी रही। इससे तेल लेने में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- कम नहीं हो रही जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत हरैया स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर सोमवार को दोपहर करीब दो बजे तक पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा। इससे मंगलवार को पंप पूरी त...