देवरिया, मार्च 29 -- महदहां(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर उपनगर के सोहनाग मोड़ पर रोडवेज बस चालक की मनमानी के चलते रविवार को जाम लग गया। जाम में मरीज लेकर जा रहा एंबुलेंस भी फंस गया। कोतवाली पुलिस जाम हटाने के लिए पहुंची, लेकिन बस चालक के न होने के चलते पुलिस सफल नहीं हो पाई। नगर पंचायत अध्यक्ष सलेमपुर श्रीराम यादव ने खुद बस की स्टेयरिंग संभाली और बस को किनारे ले जाकर लगाया। जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। नगर पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य की अब सराहना हो रही है। सलेमपुर उपनगर में बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। रोडवेज की बस ओवरब्रिज से लेकर सोहनाग मोड़ तक खड़ी होती हैं। गोरखपुर डिपो की एक बस रविवार की सुबह सोहनाग मोड़ पर बीच सड़क में खड़ी हो गई और चालक तथा परिचालक दोनों गायब हो गए। जिसके चलते जाम की समस्या उत्पन्न हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.