देवरिया, जनवरी 24 -- महदहां(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घुसरी गांव में चोरों ने एक कमरे को शुक्रवार की भोर में खंगाल दिया। नकदी समेत लाखों का सामान चोर उठा ले गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही जल्द ही घटना का पुलिस पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। कोतवाली के सेमरा घुसरी गांव निवासी मधुसुदन यादव की बहन की शादी हो चुकी है और बहन अपने बच्चों को लेकर सलेमपुर उपनगर में किराये के कमरे पर रहती है। उसका आभूषण मां के पास सेमरा घुसरी में था। मधुसुदन का कहना कहना है कि मां बाहर वाले कमरे में रहती है और बहन का आभूषण एक बाक्स में रखी हुई थी। भोर में वह शौच करने के लिए गई और जब लौट कर आई तो कमरा खुला हुआ था और बाक्स टूटा पड़ा था। साथ ही उसमें रखा लगभग 6 लाख से अधिक का आभूषण गायब था। यह देख मां ने...