हाजीपुर, फरवरी 28 -- लालगंज,संवाद सूत्र। लालगंज थाना की पुलिस ने सलेमपुर दियारा में अवैध देसी भट्ठियों के खिलाफ अभियान चलाकर आधा दर्जन दारू भट्टी को ध्वस्त किया और एक हजार लीटर देसी शराब को विनष्ट किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सलेमपुर दियारा में अवैध ढ़ंग से देसी शराब भट्टी संचालित हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस बल के साथ पहुंचकर छापेमारी कर आधा दर्जन भट्टियों को ध्वस्त किया। और लगभग एक हजार लीटर चुलाई देसी को विनष्ट किया गया। वहीं दारू बनाने का उपकरण व सामग्रियों को जला दिया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार अभियान जारी है। हालांकि मामले में किसी की पहचान व गिरफ्तारी नहीं हुई है। दारू भट्टी चलने वाले का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.