कानपुर, फरवरी 8 -- डेरापुर, संवाददाता। क्षेत्र के सलेमपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास गंदगी फैलाने का मामला सामने आया है। सलेमपुर निवासी अमर सिंह, रामगोपाल और राज बहादुर ने एसडीएम को बताया कि गांव में लगभग 28 वर्ष पूर्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आरोप है कि गांव के ही योगेंद्र कुमार पुत्र राम प्रकाश एवं राम प्रकाश पुत्र सोनेलाल ने प्रतिमा के पास खूंटा गाड़कर जानवर बांध रखे हैं, जिससे वहां गंदगी फैली रहती है। मना करने पर आरोपित गाली-गलौज व झगड़ा करने लगते हैं। आरोप है कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से हौसले बढ़ गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार डेरापुर को मौके पर जाकर जांच करने एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.