देवरिया, दिसम्बर 24 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र के नवलपुर फीडर में सोमवार को लगी आग के चलते 30 घंटे बाद भी उपकेंद्र से आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। उपकेंद्र से जुड़े तहसील व बीएसएनएल फीडर से चौबीस घंटे बाद आपूर्ति चालू हो गई है लेकिन तीन अन्य फीडरों से अभी भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उधर बिजली नहीं होने तीनों फीडरों से जुड़े लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं प्रभावित है। वहीं आपूर्ति बहाल करने में विद्युत विभाग के कर्मी सोमवार की शाम से ही जुटे हैं। सोमवार की दोपहर उपकेंद्र के नवलपुर फीडर में अचानक शार्ट सर्किट से आग लगने व ब्लास्ट होने के चलते उपकेंद्र के अन्य सभी फीडरों के पैनल जल गए। जिससे उपकेंद्र से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। काफी प्रयास के बाद मंगलवार को लगभग चौबीस घंटे बाद उपकेंद्र के दो फीडरों बीएसएनल व त...