गिरडीह, जनवरी 28 -- सलूजा स्टील में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस गिरिडीह, प्रतिनिधि। सलूजा स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड गिरिडीह में सोमवार को 77वां गणतंत्र धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा द्वारा प्लांट परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया तथा सभी कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में प्रबंधन टीम, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। मौके पर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि संविधान हमें समानता, अधिकार और कर्तव्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, समर्पण और टीमवर्क के साथ कार्य करते हुए देश एवं कंपनी की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...