रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। गिरिडीह स्थित सलूजा स्टील के कार्यालय में होमल्ली ग्रुप के संस्थापक दीपक कुमार व वाणी ने सलूजा स्टील के मालिक सतविंदर सिंह सलूजा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झारखंड में अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। बताया कि होमल्ली ग्रुप आवास परियोजनाओं के माध्यम से आम लोगों को किफायती व गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर सतविंदर सिंह सलूजा ने कहा कि झारखंड में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के साथ-साथ आवासीय सुविधाओं का विस्तार भी बेहद आवश्यक है। दीपक कुमार ने बताया कि बैठक में भविष्य में संभावित सहयोग, निवेश और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- भवन नियमितीकरण योजना का अधिकतम लोगों ल...