नई दिल्ली, मार्च 5 -- बीती 26 फरवरी को लोनी में दो भाइयों द्वारा पेपर कटर से किए जानलेवा हमले में घायल यूट्यूबर सलीम वास्तिक को होश आ गया। गुरुवार को वायरल हुए पांच सेकंड के वीडियो में सलीम आंख खोलते हुए दिखाई दे रहे है। उनका दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार जारी है। वहीं, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दूसरे आरोपी के साथी की तलाश में जुटी है। मूलरूप से जनपद शामली निवासी 50 वर्षीय सलीम वास्तिक का लोनी थानाक्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में कार्यालय है। उनकी पत्नी व इकलौता पुत्र कार्यालय से दूर अंकुर विहार थाना क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में मकान में रहते है। सलीम वास्तिक इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहते थे। 26 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। 27 फरवरी को जनपद अमरोहा के सैद न...