नई दिल्ली, फरवरी 28 -- सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए 1 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। सलीम से मिलने पूरा परिवार और करीबी दोस्त जाते रहते हैं। अब सलमान खान शनिवार शाम को पिता से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। उनके जाते हुए और अस्पताल से बाहर आते हुए का वीडियो सामने आया है। हालांकि इस दौरान सलमान की कोई झलक नहीं दिखी क्योंकि वह गाड़ी से बाहर आते नहीं दिखे और साथ ही उन्होंने गाड़ी को ब्लैक शेड्स से कवर किया हुआ था।पूरा परिवार है सलीम को लेकर परेशान सलमान अपने पिता की काफी केयर करते हैं और जबसे सलीम अस्पताल में भर्ती हुए हैं तबसे सलमान और उनका पूरा परिवार काफी परेशान है। सब अस्पताल में सलीम से मिलने जाते रहते हैं। इतना ही नहीं सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा तक सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल गई थीं। यह भी पढ़ें- सलीम खान पर किया गया डीएसए ...