नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- बुधवार को मुंबई में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में जाने माने पटकथा लेखक सलीम खान को प्रतिष्ठित 'राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह पुरस्कार उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेलेन ने स्वीकार किया। कार्यक्रम के दौरान हेलेन ने कहा कि मैं सलीम साहब के लिए मिले इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं। वे आप सभी प्यारे लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं, जो उन्हें फॉलो करते रहे हैं और उनका साथ देते रहे हैं।पुरस्कार समारोह में मौजूद सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि रवींद्र नाट्य मंदिर में 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह हुआ। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाइफटाइम अचीवमेंट और विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किए। वी. शांताराम की 125वीं जयं...