नई दिल्ली, फरवरी 18 -- सलीम खान की हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बता दें, 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया गया था। उन्हें झटके लग रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया। आज उनकी एक छोटी सर्जरी भी हुई जिसके बाद उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।डॉक्टर का पूरा बयान लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की तबीयत के बारे में बात करते हुए कहा, 'उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन डॉ. संदीप चोपड़ा कल हॉस्पिटल लेकर आए थे। जांच करने के बाद हमें लगा कि इन्हें आईसीयू में भर्ती करना चाहिए है इसलिए हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। उस समय उन्हें झटके आ रहे थे और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, जिसका हमने इल...