छपरा, मई 5 -- सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया मढ़ौरा, संवाददाता। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर मंगलवार को मढ़ौरा के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलिमापुर बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से संजीव सिंह द्वारा सरकारी भूमि पर बनाए गए घर की सीढ़ी को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया। यह सीढ़ी अतिक्रमण के तहत बनाई गई थी, जिसे हटाने के लिए पहले ही निर्देश दिए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान मढ़ौरा अंचल के राजस्व अधिकारी सुनील कुमार सिंह, गौरा थाना के पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय पुलिस बल, जिला से प्रतिनियुक्त अतिरिक्त पुलिस बल, हल्का कर्मचारी सहित अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामनगर में तीखी झड़प के बीच हटाया अति...