शाहजहांपुर, मार्च 3 -- होली के त्योहार पर केमिकल से बने रंग खेलने से आंख व त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है। वहीं आंखों का ध्यान रखना भी जरूरी है। होली के त्योहार में बाजार में बिक रहे सिंथेटिक और केमिकल रंग सेहत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। इसको लेकर चिकित्सकों ने सलाह देते हुए लोगों काे जागरूक रहने को कहा है। डॉक्टरों की मानें तो हर साल लाखों टन कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल होता है, जिनमें लेड, मरकरी, क्रोमियम, सिलिका, इंडस्ट्रियल डाई, माइका डस्ट और यहां तक कि इंजन ऑयल जैसी हानिकारक चीजें भी पाई जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये रसायन त्वचा, आंखों और बालों पर तात्कालिक और दीर्घकालिक दुष्प्रभाव डाल सकते हैं। केमिकल रंगों के संपर्क में आते ही त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, सूजन और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई मामलों में एक्जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.