मेरठ, अप्रैल 2 -- प्राथमिक विद्यालय सलावा-एक के प्रांगण में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव के साथ सत्र 2025 व 26 के परीक्षा फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व ग्राम प्रधान डॉ. राजकुमार दहिया, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सोनिया एवं प्रधानाध्यापिका गीता सचदेवा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया गया। उसेक बाद कक्षा बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड वितरण किया गया। परिधि, अवनी, रौनक, वैष्णवी ,गुड्डू ,अनसूया, प्रेरणा, मोनिका,मानसी आदि 18 बच्चों को स्कॉलर बैच प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। सर्वाधिक उपस्थिति का इनाम शान मोहम्मद ,परिधि ,शिवा, परी व वैष्णवी ने प्राप्त किया। इसी के साथ विद्यालय की सर्वोत्कृष्ठ एवं ऑलराउंडर विद्यार्थी का खिताब...