मेरठ, फरवरी 20 -- सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में आपसी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल अवस्था में थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पिंकी पुत्री विनेश सोम ने बताया कि पड़ोसियों से उनकी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते गुरुवार को पड़ोसियों ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.