अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा, संवाददाता। जोई स्थित मैदान में शनिवार रात खेले गए टी-20 मुकाबले में सलारपुर की टीम ने अंकुर राकेश इलेवन को 45 रनों से हराकर जीत दर्ज की। सलारपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 274 रनों का स्कोर बनाया। जिसका पीछा करते हुए अंकुर राकेश इलेवन की टीम लड़खड़ा गई।टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सलारपुर की शुरुआत खराब रही। टीम ने महज एक रन पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए मैच का पूरा रुख बदल डाला। रेहान खान ने विस्फोटक पारी खेली। 43 गेंदों में ताबड़तोड़ 101 रन ठोक डाले। आतिशी पारी में 17 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, उनके साथ जुनैद खान ने भी बेहतरीन साझेदारी निभाते हुए 27 गेंदों में 56 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। अंकुर राकेश इलेवन की गेंदबाजी में ...