नोएडा, जनवरी 7 -- दनकौर, संवाददाता। यमुना विकास प्राधिकरण की अनदेखी के चलते यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास और तिरंगा चौक पर वर्षों से रेहड़ी पटरी वालों ने अवैध किया हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है और आए दिन जाम की भी समस्या होती हैं। आरोप है कि पुलिस भी इनके खिलाफ कार्रवाई कर पा रही है। दनकौर के बाईपास पर सलारपुर अंडरपास पर तिरंगा चौक है, जो विभिन्न सेक्टरों और दनकौर कस्बे के मार्गों को जोड़ता है। यहां बड़ी संख्या में रेहड़ी और ठेली वाले स्थाई रूप से दुकान लगाकर सामान बेचते हैं। खरीदार भी अपने वाहन चौराहे यहां-वहां खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगने के साथ लोगों को आने-जाने में असुविधा होती है। जाम के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेहड़ी-पटरी वालों को यहां से हटा...