कौशाम्बी, मार्च 24 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का एक युवक पत्नी की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में करीब डेढ़ पखवाड़े से सलाखों की हवा खा रहा था। उसके परिजन भी भागे-भागे फिरते रहे। सोमवार को पुलिस की छापामारी के दौरान युवक की पत्नी हरियाणा के गुरुग्राम में अपने मौसेरे भाई संग मिली। अब पीड़ित युवक के पिता ने भी आरोपी महिला के मायके वालों पर मुकदमा कायम करा दिया है। पुलिस ने महिला के भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। मंगलवार को एसपी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी। अलवारा निवासी योगेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे राजू तिवारी की शादी वर्ष 2016 में मंझनपुर इलाके की युवती से की थी। पीड़ित के मुताबिक उनकी बहू अपने मौसेरे भाई रामू उर्फ संकल्प मिश्रा निवासी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.