एटा, फरवरी 7 -- एटा महोत्सव के पंडाल में शुक्रवार की रात रूहानी सूफी संगीत के नाम रही। सूफियाना नाइट में मशहूर सूफी गायक सलमान और जमान की जोड़ी ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक अपनी सीटों पर थिरकने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों का उत्साह चरम बना रहा। एटा महोत्सव की जगमगाती भव्य मंच पर आते ही सलमान और जमान ने संयुक्त रूप से आर्केस्ट्रा की बेहतरीन धुन पर खुद के गाए हुए मशहूर गीत झम-झूम, कहना गलत गलत, आज जाने की जिद ना करो, अब ना जा आदि गीतों को सूफियाना कलाम पेश कर जमकर तालियां बटोरी। कलाकारों ने जब लोकप्रिय सूफी गीतों के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ सदाबहार पुराने और नए गीतों का मिश्रण प्रस्तुत किया तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। संगीत की लहरों पर सवार होकर लोग प्रेम के सूफी रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम ...