नई दिल्ली, मई 4 -- सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें से एक फर्जी और फैमिली मैन जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाले राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में करीना कपूर के भी काम करने की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद सलमान ने करीना से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की है।करीना कपूर के साथ फिर जमेगी जोड़ी? वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने ये खुद कहा है कि उन्होंने करीना कपूर से पर्सनली बात की है। इससे पहले इस फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आया था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि सलमान और मेकर्स करीना को लीड रोल में लेने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर बात बन जाती है तो ...