नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से एक हैं। दोनों की पर्सनैलिटी काफी अलग है और दोनों खान को सभी पसंद करते हैं। अब अरशद वारसी जो दोनों के साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने दोनों एक्टर्स के बारे में बात की और इस दौरान उन्होंने सलमान खान को बैड बॉय कहा।क्या बोले शाहरुख को लेकर लल्लनटॉप से बात करते हुए अरशद ने कहा, 'शाहरुख अपना काम जानते हैं। उनमें वो पुरानी स्कूल थिएटर वाइब है और सारी लाइन्स उनके दिमाग में रहती हैं। वह सबसे पोलाइट और गिविंग एक्टर हैं। मैंने कभी उन्हें ऊंची आवाज में नहीं देखा है। मुझे वह बहुत पसंद हैं। यहां तक कि सुहाना और आर्यन की भी परवरिश उन्होंने ऐसे ही की है। वे काफी अच्छे बच्चे हैं। मैंने किंग को एक सेकेंड में हां बोल दिया था। शाहरुख पहले ही बोल चुके हैं कि बॉलीवुड के स्टार्स में ...