नई दिल्ली, जून 29 -- ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने साथ में फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम किया था। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच रिलेशन की खबर आई थी। हालांकि फिर दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। इतना ही नहीं उस वक्त ऐसे भी खबर आई थी दोनों के बीच काफी बुरी तरह से चीजें खराब हुई थीं। अब इसी फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस सादिया सिद्दीकी ने बताया कि कैसे ब्रेकअप के बाद जब ऐश्वर्या ने उनके साथ साल 2005 में आई फिल्म शब्द में काम किया था तो एक्ट्रेस का कैसा हाल था। क्या उनकी पर्सनल लाइफ में चल रही मुश्किलों का उन पर कोई असर था या नहीं।ऐश्वर्या को लेकर क्या बोलीं सादिया सादिया से दरअसल, पूछा गया कि क्या ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ में जो दिक्कत चल रही थी वो उन्हें महसूस हुई थी फिल्म शब्द के दौरान तो ...