नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एआई के अपनी तस्वीर, वीडियो और ऑडियो के अवैध इस्तेमाल रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। इस अर्जी पर गुरुवार को न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ सुनवाई करेगी। खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व ई-कॉमर्स वेबसाइट को उनके नाम, तस्वीर, व्यक्तित्व व समानता का अवैध इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है। याचिका में सलमान खान ने याचिका में कहा कि उनकी तस्वीरों, एआई से बनी वीडियो, तस्वीर, नाम या समानता का गलत इस्तेमाल कर फायदा कमाने वालों के खिलाफ आदेश जारी किया जाए। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऐश्वर्या राय बच्चन, उनके पति अभिषेक बच्चन, उनकी मां जया बच्चन समेत कई फिल्मी कलाकारों एवं अन्य हस्तियों ने भी अपनी व्यक्तित्व व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.