नई दिल्ली, जुलाई 22 -- देश में पिछले कुछ दिनों से छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा है। जंतर मंतर पर शांति से शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट अब देशभर में फैल रहा है। इस प्रोटेस्ट और पेपर लीक के बारे में बहुत से सेलेब्स ने अपनी राय रखी थी, लेकिन हर कोई कह रहा था कि सलमान खान ने इस मुद्दे पर अबतक क्यों कुछ नहीं बोला? अब सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा सरकार और छात्रों के बीच का है, इसे पॉलिटिक्ली हाईजैक नहीं करना चाहिए।सलमान खान ने आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसी तस्वीर के साथ सलमान खान ने अपने विचारों को लिखा है। उन्होंने इस आंदोलन की तारीफ की है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई कि इस आंदोलन ने एक हिंसक टर्न ले लिया है। यह भी पढ़ें- राजकुम...