नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- राजपाल यादव बीते दिनों चेक बाउंस और लोन के मामले में काफी चर्चा में रहे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा। अब रीसेंटली एक अवॉर्ड शो में उनके मामले का जिक्र आया। राजपाल की क्लिप काफी वायरल है। इस पर सलमान खान ने ट्वीट किया है। सलमान खान ने राजपाल की तारीफ की है। लिखा है कि उन्हें खूब काम मिलेगा। सलमान ने उन्हें हिंट दी है कि पैसा देना है ये बात दिमाग में रखें।सलमान की राजपाल को सलाह सलमान खान ने ट्वीट किया है, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है, बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा, इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलते रहेगा। हकीकत यही है। ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे ...