नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- बिग बॉस 20 का पहला 'वीकेंड का वार' तारीफों, तीखी बहसों और खूब ड्रामे से भरपूर रहा। शनिवार को होस्ट सलमान खान स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स से बातचीत की। इस दौरान सलमान ने काजी तौकीर की जमकर तारीफ की। काजी की शानदार पर्सनैलिटी और उनका अनोखा अंदाज पहले ही हफ्ते में उन्हें घर के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल कर चुका है। वहीं अब सलमान की तारीफ के बाद अब हर कोई काजी तौकीर के स्ट्रगल के बारे में जानना चाहता है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि कभी रातों-रात स्टार बने काजी को अपने करियर में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा?सलमान खान ने की काजी तौकीर की तारीफ सलमान खान ने काजी की तारीफ करते हुए कहा, 'इस घर में भले ही कितने भी स्टार्स हों, लेकिन रॉकस्टार तो एक ही है- काजी तौकीर।' उन्होंने काजी के पूर...