नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पक्ष में फैसला सुनाया है। दरअसल, एक फिल्म बन रही थी जिसका नाम 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' था। सलमान ने इस फिल्म के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। सोमवार के दिन कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मेकर्स को फिल्म से जुड़े लिंक्स सोशल मीडिया से तुरंत हटाने के निर्देश जारी किया है।कोर्ट ने लगाई फटकार सुनवाई के दौरान अदालत ने फिल्म के निर्माता अमित जानी को कड़ी फटकार लगाई और सख्त लहजे में सवाल किया। कोर्ट ने कहा, 'पिछली बार कोई आदेश नहीं दिया था इसलिए लगता है आपकी हिम्मत बढ़ गई है। ऐसा लगता है कि आप खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। आपका व्यवहार दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। आप किसी आम नागरिक के साथ भी ऐसा बर्ताव नहीं कर ...