नई दिल्ली, अगस्त 19 -- लमान खान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। साउथ फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म SVC 63 में दबंग खान नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ईद 2027 पर अपनी ऑडियंस को इस फिल्म के साथ सरप्राइज देने वाले थे। लेकिन इसी दिन प्रभास की फिल्म स्पिरिट भी रिलीज हो रही है। हाल में खबर सामने आई थी कि स्पिरिट के मेकर्स ने 5 मार्च, ईद 2027 की डेट सलमान खान को दे दी है। बिना किसी क्लैश के फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा फायदा होता है। लेकिन अब ताजा खबर की मानें तो प्रभास की स्पिरिट सलमान से टक्कर लेने के लिए तैयार है।प्रभास की स्पिरिट क होगी सलमान खान से टक्कर? रणबीर कपूर के साथ एनिमल जैसी फिल्म बनाने वाले संदीप रेड्डी वांगा प्रभास, तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म स्पिरिट बना रहे हैं...