नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सलमान खान हमेशा सबकी मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे कोई फिल्म इंडस्ट्री हो या बाहर का, सलमान मुश्किल में हमेशा सबकी मदद करते हैं। अब सलमान के बॉडी डबल परवेज काजी की तबीयत खराब हो गई और उनकी हार्ट सर्जरी हुई। ऐसे में सलमान खान आगे आए और उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि परवेज को सही मेडिकल ट्रीटमेंट मिले।क्या हुआ सलमान के बॉडी डबल को इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक परवेज की 6 अगस्त को तबीयत खराब हो गई थी। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था सेट पर, लेकिन बाद में उनके मैनेजर पियुष ने क्लीयर किया कि ये शूट के दौरान नहीं हुआ। पियुष और परवेज साथ में अस्पताल गए थे और कुछ टेस्ट हुए। इसके बाद परवेज को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां डॉक्टर्स ने उनकी छोटी सी सर्जरी की। यह भी पढ़ें- सलमान खान को टक्कर देंगे प्रभास? ई...