नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- सलमान खान बिग बॉस 20 के आज के एपिसोड में काफी अलग नजर आए। सलमान ने कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए ट्रोल्स और उन पैप्स पर अपनी भड़ास निकाली जो हीरोइनों की पीछे से तस्वीर या वीडियो क्लिक करते हैं। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से इन सब चीजों के बारे में बात कर रहे होते हैं कि तभी अचानक उन्हें सीने में दर्द उठता है।सलमान के सीने में उठा दर्द जब सलमान को पहली बार दर्द उठता है, तो वो पानी मांगते हैं। पानी पीने के बाद सलमान खान अपना काम वापस करने लग जाते हैं, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर सलमान खान को सीने में दर्द उठता है। यह भी पढ़ें- बिग बॉस में चढ़ा सलमान का पारा, गुस्से में उतार दी टी-शर्ट, बोले- अब करो ट्रोलसलमान को दर्द में देख परेशान हुए घरवाले सलमान खान घरवालों को टास्क करवा रहे होते हैं कि सलमान खान को फिर दर्द उठता है। सलमा...