नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- कंगना रनौत ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी कई मूवीज ने रिकॉर्ड बनाए हैं। कंगना वैसे तो सेलेब्स और इंडस्ट्री को लेकर ज्यादा पॉजिटिव नहीं बोलती हैं, लेकिन अब उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो फैंस भी सुनकर हैरान होंगे। कंगना ने बताया कि कैसे करियर के शुरुआत में सलमान खान ने उन्हें कुछ ऐसा कहा था जिसे वह आज तक नहीं भूली हैं। इतना ही नहीं संजय लीला भंसाली को भी आज तक उनके साथ काम ना करने का पछतावा है।सलमान ने उनसे क्या कहा था कंगना ने एएनआई से बात करते हुए सलमान से मिले बड़े कॉम्पलीमेंट पर कहा, मैं सलमान से किसी के जरिए मिली थी। उस वक्त मैं 16-17 साल की थी। तब गैंगस्टर फिल्म भी रिलीज नहीं हुई थी। सलमान ने जब मुझे देखा तो कहा कि यह संजय लीला भंसाली की हिरोइन है। यह भी पढ़ें- दीप...