नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- साल 2004 में सलमान खान और अरबाज खान की फिल्म गर्व:प्राइड एंड ऑनर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की थी जिसकों झूठे मामलों में फंसाया जाता है। इस फिल्म में सलमान ACP अर्जुन राणावत के किरदार में थे। इस फिल्म में सलमान की बहन के किरदार में एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा नजर आई थी। उन्होंने राखी दीक्षित का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान की इस ऑनस्क्रीन बहन का राज कपूर के परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता है?सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन सलमान खान की फिल्म गर्व में नजर आने वाली आकांक्षा मल्होत्रा ने एक्टर की मुंह बोली बहन राखी का किरदार निभाया था। फिल्म में आपने देखा होगा जब सलमान को कोर्ट में सजा सुनाई जाती है तो स्लो मोशन में आकांक्षा के किरदार राखी की एंट्री दिखाई जाती है। राखी कोर्ट में ...