नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- बॉलीवुड गानों को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत लगती है। कई बार गानों को लिखने और फिर रिकॉर्ड करने में कई दिन लग जाते हैं। वहीं, कुछ गाने बहुत जल्दी तैयार हो जाते हैं। आज हम आपको सलमान खान के एक ऐसे ही गाने के बारे में बता रहे हैं जिसे सिंगर ने 15 मिनट में रिकॉर्ड कर दिया था और गाने के लिरिक्स उन्हें एसएमएस पर मिले थे। ये गाना साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'क्यों की...' का है।'दिल कह रहा है' गाने का दिलचस्प किस्सा हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल है- 'दिल कह रहा है'। इस गाने को कुणाल गांजावाला ने गाया है। गाने में संगीत हिमेश रेशमिया है और गाने के लिरिक्स लिखे हैं समीर ने। अब इस गाने को लेकर कुणाल गांजावाला ने दिलचस्प किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे इस गाने को 15 से 20 मिनट में तैयार किया गया। यह भी प...