नई दिल्ली, फरवरी 11 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी लाइफस्टाइल और शानदार अफेयर को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। नीना का बोल्ड अवतार उनके फैंस को पसंद आता है। एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी जिंदगी पर बात रखी है। अन एक्ट्रेस ने अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। नीना ने बताया कि उनके पहले बॉयफ्रेंड आदर्श बाबूजी का किरदार निभाने वाले एक्टर आलोक नाथ थे। नीना उन्हीं की वजह से मुंबई आई थीं। दोनों कुछ समय तक साथ थे। मूवीज डेट पर भी जाया करते थे।आलोक नाथ थे नीना गुप्ता के बॉयफ्रेंड नीना गुप्ता ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में नीना ने बताया कि वो अपने पहले बॉयफ्रेंड आलोक नाथ की वजह से मुंबई आई थीं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि उनका अपने बॉयफ्रेंड के साथ मूवी देखने का प्लान था। लेकिन उनकी सहेलियों ने ये बात उनकी मम्मी को बता दी थी। बाद मे...