नई दिल्ली, जुलाई 24 -- छात्रों का नीट पेपर लीक को लेकर जो प्रोटेस्ट है उस पर अब तक कई सेलेब्स का रिएक्शन आ गया है। अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था जिसमें दावा किया जा रहा था कि शाहरुख खान ने स्टूडेंट्स के सपोर्ट में मैसेज किया है। लेकिन इसका सच क्या है आपको बताते हैं।शाहरुख के नाम पर क्या पोस्ट हो रहा वायरल पहले तो बता दें कि पोस्ट में क्या है। दरअसल, वायरल पोस्ट में लिखा था, 'सभी प्यारे स्टूडेंट्स, तुम लोगों ने दिखाया है कि असली ताकत कहां है। बुक्स में, पेन में और आवाज में। तुम्हारा प्रोटेस्ट सिर्फ एक एग्जाम के विरोध नहीं बल्कि एक बेहतर, ट्रांसपेरेंट और फेयर सिस्टम के लिए है। हर स्टूडेंट डिजर्व करता है कि उसकी मेहनत का हिसाब हो, ना कि किसी लीक या स्कैम का। ये लड़ाई सही है और ये जरूरी है। यूथ ही हमारा फ्यूचर है। तुम लोग फ्रस्ट्...