नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- सलमान खान की बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की शादी खबरों में बनी रही थी। आयुष ने अपने कई इंटरव्यूज में अर्पिता से मिलने और उनके साथ की लव स्टोरी का ज़िक्र किया है। साथ ही बताया कि उनके रिश्ते के बारे में जानने के बाद सलमान का क्या रिएक्शन था। अब आयुष ने सलमान की बहन से अफेयर और शादी करने की बात पर अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि इस रिश्ते के बारे में जानने के बाद उनके मम्मी पापा हैरान हो गए थे। उन्होंने खान परिवार को उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में खुलकर बता दिया था।ऐसे शुरू हुई शादी की बात आयुष ने हाल में सायरस ब्रोचा के साथ बातचीत में बताया कि सलमान खान के साथ पहली मुलाकात ने कैसे उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला ले लिया। आयुष ने बताया कि जब सलमान को उनके और अर्पिता के रिलेशन के बारे ...