नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- इंग्लैंड से लौटने के बाद ऑलराउंडर सलमान अली आगा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को आईना दिखाया है। उन्होंने रविवार को प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी 2026 में तिहरा शतक ठोका। वह पाकिस्तान के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में किंग्समेन एकेडमी का हिस्सा हैं। सलमान ने एबटाबाद क्रिकेट स्टेडियम में मार्खोर आईटी सॉल्यूशंस के खिलाफ 336 गेंदों में 300 रन कंप्लीट किया। यह लाल गेंद क्रिकेट में 32 वर्षीय ऑलरांडर का पहला तिहरा शतक है। वह फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले 23वें पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं।सलमान को अचानक स्क्वॉड से किया बाहर पीसीबी ने 31 अगस्त 2026 को इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट मैचों में करारी हार के बाद पाकिस्तानी स्क्वॉड में सात बदलाव किए थे। मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक जैसे खिलाड़ियों के अलावा सलमान को भी स...