शाहजहांपुर, मार्च 18 -- खुटार, संवाददाता। खुटार-मैलानी रोड पर मंगलवार शाम सलनहां मोड़ के पास सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गांव पुरैना निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार बाइक से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक गांव सलनहां निवासी रिंकू वर्मा की साइकिल से टकरा गई, जिससे रिंकू सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुई सचिन की बाइक सामने से आ रही नवदिया ओरीलाल निवासी संजय भार्गव की बाइक से जा भिड़ी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार भिजवाया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.