पलामू, मई 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के सलतुआ गांव में राष्ट्रीय किसान नेता कामरेड अतुल कुमार अंजान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय आदिवासी महासभा एवं इप्टा पलामू के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। सभा में वक्ताओं ने अंजान को किसानों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाला प्रतिबद्ध नेता बताते हुए उनके विचारों को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह ने कहा कि कामरेड अंजान किसानों को देश की मेरुदंड मानते थे और हमेशा कहते थे कि किसान टूटेगा तो देश टूटेगा। यह भी पढ़ें- मीरनगर में समाजसेवी प्रमोद को दी श्रद्धांजलि उन्होंने किसानों के हक के लिए किसान बचाओ-देश बचाओ के नारे को बुलंद करते हुए कृषि उत्पादों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.