सिमडेगा, मार्च 28 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमियां पंचायत के सलगापोश में रामनवमी के अवसर पर झंडा मिलन समारोह सह अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलसेरा, जुपा टोली, भावनाडीपा, मैटकुपा, कुरूमडेगी और चेटमाल सहित विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए। समारोह स्थल पर आकर्षक अखाड़ा का निर्माण किया गया था। जहां प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह का संचालन अध्यक्ष ताराकांत महतो, अशोक बड़ाईक एवं भरत सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष ताराकांत महतो, सचिव रमेश केशरी, कोषाध्यक्ष तृतया महतो, सदस्य सुनील साहू, अनिल साहू, राहुल श्रीवास्तव, राजू बड़ाईक, सुमित श्रीवास्तव, नीरज महतो, कलिंदर महतो, झलु महतो, शशिकांत सिंह, श्याम महतो, पंकज महतो, ...